Search

 
 
 

सरिया: आजसू कार्यकर्ताओं ने शहीद रघुनाथ महतो की पुण्यतिथि मनायी

 
Saria (Giridih) : सरिया क्षेत्र के नावाडीह पंचायत भवन में बुधवार 5 अप्रैल को आजसू कायकर्ताओं ने शहीद रघुनाथ महतो की 245वीं पुण्यतिथि मनायी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने किया. कार्यक्रम की शुरूआत शहीद रघुनाथ महतो की तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित कर की गई. वीरेन्द्र यादव ने कहा रघुनाथ महतो चुआड़ विद्रोह के महानायक थे. शहीद रघुनाथ महतो ने ब्रिटिश शासन को अपने सामने नतमस्तक कर दिया था. शहीद रघुनाथ महतो को लौह पुरुष के रूप में जाना जाता है. अंग्रेजों से लड़ते हुए वो सन 1778 में शहीद हो गए थे. मौके पर रोहित मंडल, मुन्ना मंडल, पवन, अमर पासवान, सुनील पासवान, कारू पासवान, संजीत साहू, मुकेश शर्मा, पप्पू, चंद्रशेखर यादव सहित कई लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanwar-electricity-is-not-available-even-for-two-hours-in-the-area-anger-is-growing/">यह

भी पढ़ें : धनवार : क्षेत्र में दो घंटे भी नहीं मिल रही है बिजली, पनप रहा आक्रोश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही