Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरिया : भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

Sarya (Giridih) : रांची में सचिवालय घेराव के दौरान भाजपाइयों पर पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरिया झंडा चौक के निकट 13 अप्रैल की शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका. रांची में 11 अप्रैल को सचिवालय घेराव के दौरान पुलिस ने  लाठीचार्ज करने समेत पानी की बौछार और आंसू गैस छोड़े थे. इसके पूर्व पार्टी के मंडल अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता ओमदयाल भवन से झारखंड सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए झंडा चौक पहुंचे. पुतला दहन के बाद नुक्कड़ सभा आयोजित की गई. सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की. मौके पर हरिहर मंडल, महेश मोदी, बबलू मंडल, फागू पंडित, गोपाल यादव, विनोद यादव, छोटू मंडल, अशोक तुरी, युधिष्ठिर मंडल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=607071&action=edit">यह

भी पढ़ें : तिसरी : जंगल में महुआ चुनने गई दो महिलाओं पर जंगली भालू ने किया हमला, घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही