Search

सरिया : डॉ अंबेडकर महान लेखक के साथ-साथ देश के धरोहर : नागेंद्र

Saria (Giridih) : संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की 132वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से सरिया प्रखण्ड के केशवारी स्थित रविदास टोला में मनायी गयी. अध्यक्षता तुलसी राम व संचालन महेंद्र दास ने किया. मुख्य अतिथि बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने झंडोतोलन कर डॉ.अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. नागेन्द्र महतो ने कहा कि डॉ.अंबेडकर महान शिक्षाविद्, लेखक व राष्ट्र के धरोहर थे. गरीब पिछड़े, दलित, शोषित, वंचित, पीड़ितो को जीने का राह सिखाया. कहा कि बाबा साहब शिक्षा को व्यक्तिगत व सामाजिक उत्थान का सबसे बडा हथियार मानते थे. उनका पूरा जीवन पुस्तकों के बीच बीता. समारोह में महेश मोदी, बबलू मंडल, अजय यादव, शिवधन मंडल, शैलेश मंडल, रामचंद्र रविदास, बालेश्वर रविदास, कुशकांत सिंह, चांदसी दास, मन्नू रविदास, डिलो रविदास, नंदलाल दास, रोहित दास, जितेंद्र दास, अंबेडकर कुमार, चंद्रिका, रंजित, मनोज दास, जगजीवन रविदास, लड्डू, सूरज कुमार, सुरेश दास, वासुदेव दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे. वहीं सरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कुशमर्जा, चौधरीडीह, अंबाडीह आदि जगहों पर भी अंबेडकर जयंती मनाई गई. यह">https://lagatar.in/bagodar-constitution-maker-baba-saheb-was-remembered/">यह

भी पढ़ें : बगोदर : संविधान निर्माता बाबा साहेब को किया गया याद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp