Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरिया: 24 कुंडीय महायज्ञ के पहले दिन निकली भव्य कलश यात्रा

Sariya (Giridih): गायत्री परिवार सरिया की ओर से ठाकुरबाड़ी मैदान में तीन दिवसीय चौबीस कुंडीय महायज्ञ 16 अप्रैल से आरम्भ हो गया. पहले दिन ठाकुरबाड़ी मैदान से 551 महिलाओं ने माथे पर कलश रख कर सरिया बाजार भ्रमण करते हुए 4 किलोमीटर दूर खेडुआ नदी पहुंची. कलश में जल भरकर महिलाएं धार्मिक व गायत्री भजनों को गाते हुए वापस ठाकुरबाड़ी मैदान पहुंची. मुख्य अतिथि गिरीडीह जिला जज नीरजा श्री ने कहा कि स्वस्थ समाज का निर्माण स्वस्थ व्यक्ति से ही हो सकता है. जितनी बातें हम बेटियों को बताते हैं बेटों को भी उसी अनुरूप जागरूक करें तथा सही गलत के बारे में जागृत करें. गायत्री परिवार के सदस्यों ने कहा कि अपनी कमाई का कुछ हिस्सा धार्मिक कार्यों में लगाएं जो एक परंपरा बन जाए. आने वाली पीढ़ी इसको कायम रखें ताकि धर्म की भावना निरंतर चलती रहे. अंत में लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. कलश यात्रा में बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो भी शामिल रहे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=610083&action=edit">यह

भी पढ़ें:पीरटांड़: ठोस व अपशिष्ट कचरा प्रबंधन को लेकर मधुबन में बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही