Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरिया: ठाकुरबाड़ी में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

Saria (Giridih) : ठाकुर बाड़ी में गुरुवार 6 अप्रैल को धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया. इस मौके पर हनुमान जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया. भजन-कीर्तन के बाद आरती कर भोग लगाया. मंदिर के पुरोहित भरत भूषण पाण्डेय ने बताया कि हनुमान जी की मूर्तियों को पंचामृत से स्नान कराकर उनकी विशेष साज सज्जा की गयी. उव्होंने कहा कि ठाकुरबाड़ी का हनुमान मंदिर एक सिद्ध मन्दिर है. यहां की विशेषता यह है कि यहां पर हनुमान जी का दायां पैर उठा हुआ है. जबकि अन्य स्थानों, मंदिरों व तीर्थस्थलों पर बजरंगबली की प्रतिमा का बायां पैर धरा से उठा होता है. हनुमान चालीसा पाठ में सूर्यदेव रंजन, देवाशीष बादल, ओमकार रंजन, कुमार शानू, बिक्कू पांडेय, प्रियांशु राज, भुवनेश्वर मंडल, केदार पंडित, सत्येंद्र सिंह, जगेश्वर मंडल, मुन्ना मंडल व अन्य श्रद्धालु शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/giridih-dumris-tiger-is-gone/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : चला गया डुमरी का टाइगर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही