Search

सरिया : निर्जला एकादशी 31 मई को, श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचेगा राजदाह धाम

Sariya (Giridih) : निर्जला एकादशी 30 मई को मनाया जाएगा. इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु सरिया के राजदाह धाम पहुंचेंगे तथा उत्तरवाहिनी नदी में स्नान कर भगवान विष्णु की पूजा करेंगे. इस अवसर पर राजदाह धाम समिति की ओर से भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा. निर्जला एकादशी की महत्ता के बारे में राजदाह धाम के पंडित राम सुरेश शास्त्री ने बताया कि जो श्रद्धालु अन्न-जल ग्रहण किए बिना इस कठोर व्रत को करेंगे उन्हें 24 एकादशी व्रतों का फल प्राप्त होगा. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना करने से जीवन की समस्याएं दूर होती है. श्रद्धालुओं को धन, ऐश्वर्य, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है. श्रद्धालुओं पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है. इस व्रत को करने से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट होते हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=652811&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बाल व्यापार व तस्करी रोकने के लिए आरपीएफ के साथ चाइल्ड लाइन की बैठक   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//