Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरिया : सरस्वती शिशु मंदिर में अभिभावक-शिक्षक बैठक संपन्न

Saria (Giridih) : सरिया स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बंदखारो में मंगलवार 23 मई को शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता व विद्या की देवी सरस्वती माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर की गई कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के शिक्षक अर्जुन प्रसाद आर्य ने कहा कि शिशु मंदिर के परिवेश में शिशु के क्रियाकलापों पर चर्चा और चिंतन के लिए अभिभावक सम्मेलन किया जाता है. जहां बच्चों की शिक्षा की प्रगति को लेकर शिक्षक-अभिभावक आपस मे चर्चा करते हैं. कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर में अक्षर व अंक ज्ञान के अलावे अनुसाशन, देशभक्ति और संस्कार का पाठ पढ़ाया जाता है, जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, नैतिक व आध्यात्मिक शिक्षा का समावेश कराया जा सके. मौके पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार, गीता कुमारी वर्मा, राजेश प्रसाद मंडल, दशरथ पासवान, टहल महतो, विजय महतो, बालेश्वर कुमार महतो, लीलो महतो, भानु रविदास, वीरेंद्र पंडित, उमेश कुमार, सरस्वती देवी, वंदना देवी, कुंजिया देवी, कमली देवी, ममता देवी, रेशमी देवी, गुड़िया देवी, प्रमिला देवी, श्वेता देवी, सुनीता देवी, चेतनी देवी, बसंती देवी, किरण देवी, आशा देवी, सृष्टि कुमारी, चांदनी कुमारी, पेहल पारीक, कविता कुमारी, कृष्णा कुमार, परी कुमारी सहित अनेक लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-md-of-nhm-did-video-conferencing-with-civil-surgeon/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : एनएचएम के एमडी ने सिविल सर्जन से की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही