Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरिया : बगोदर थाना की पुलिस वाहन पलटी, पुलिस अधिकारी समेत कैदी घायल, दो की स्थिति चिंताजनक

Sariya (Giridih) : सरिया थाना क्षेत्र के सरिया-बागोडीह पथ स्थित सिंगदाहा गौशाला मैदान के समीप बगोदर थाना की पुलिस वाहन पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में एक कैदी सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गये. जिसमें दो की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. उन्हें बेहतर इलाज़ के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. घायलों में बगोदर थाना के एएसआई रोहित कुमार दांगी, जैप के जवान प्रशांत कुमार, चौकीदार विजय महतो और कैदी मोहम्मद अब्दुल बारीक अंसारी शामिल हैं. वाहन चालक अजीत महतो मामूली रूप से घायल हैं. [caption id="attachment_606634" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/PALTI-WAHAN-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> हादसे में पलटी पुलिस वाहन[/caption]

 कैदी को लेकर गिरिडीह जा रही थी पुलिस की जिप्सी

बगोदर थाना के कांड संख्या 56/23 मे दुष्कर्म मामले के अभियुक्त अब्दुल बारीक अंसारी से एसडीपीओ नौशाद आलम द्वारा पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायिक दंडाधिकारी गिरिडीह के समक्ष पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था. इसी बीच सिंगदाहा गौशाला मैदान के समीप बगोदर पुलिस की जिप्सी वाहन जेएच 01ए वाई 4415 का एक्सल टूट जाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा कर पलट गई. चश्मदीदों ने बताया कि पेड़ के पास बैठी दो वृद्ध महिलाएं वाहन के ज़द में आने से बाल-बाल बच गईं. [caption id="attachment_606635" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/PALTI-WAHAN-GHAYAL-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाये गये घायल[/caption]

 एसडीपीओ सहित पुलिस पदाधिकारियों ने किया अस्पताल का दौरा

घटना की सूचना पाकर सरिया मध्य जिप सदस्य अनूप कुमार पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे. सभी घायलों को देवकी अस्पताल पहुंचाया. साथ ही प्रशासनिक पदाधिकारियों को सूचना दी गई. जिसके बाद एसडीपीओ नौशाद आलम, अंचल पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, बगोदर थाना प्रभारी नीतीश कुमार, सरिया थाना प्रभारी संतोष कुमार मौर्य सहित कई पुलिस जवान अस्पताल पहुंचे. घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई. [caption id="attachment_606637" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/PALTI-WAHAN-GHAYAL-ILAZ-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> घायल का इलाज़ करते डॉक्टर[/caption] एसडीपीओ नौशाद आलम ने बताया कि बगोदर पुलिस एक कैदी को लेकर गिरीडीह ले जाया जा रहा था. इसी दौरान सिंगदाहा में सरकारी पुलिस वाहन अनियंत्रित हो गई जिसमें कैदी सहित पुलिस जवान घायल हो गए हैं. यह">https://lagatar.in/interrogation-is-being-done-in-custody-police-did-not-confirm/">यह

भी पढ़ें : बेंगाबाद : रिटायर्ड बीसीसीएल कर्मी से छिनतई मामले में दो गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही