Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरिया : शिव शक्ति धाम ट्रस्ट ने विधायक को किया सम्मानित

Saria (Giridih) : सरिया प्रखंड क्षेत्र के मन्दरामो पंचायत स्थित शिव शक्ति धाम ट्रस्ट के सदस्यों ने सोमवार 3 अप्रैल को बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह को सम्मानित किया. ट्रसस्ट के सदस्यों ने खंभरा स्थित विधायक आवास जाकर बुके देकर सम्मानित किया. मिठाईयां खिलाई तथा उन्हें बधाई दी. गौरतलब है कि उत्तरवाहिनी खेढुवा नदी के तट पर लगभग 17 एकड़ क्षेत्र में बसे पवित्र धार्मिक स्थल शिव शक्ति धाम में विधायक विनोद सिंह के प्रयास से लगभग 49 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति दिलाई गई है. सामुदायिक भवन बन जाने से यहां आने जाने वाले पर्यटकों, पुजारियों व वैवाहिक कार्यक्रम के लिए पहुंचने वाले लोगों को काफी सुविधा उपलब्ध होगी. विधायक ने शिव शक्ति धाम के विकास के लिए सरिया नगर पंचायत से भी कुछ योजनाएं दिये जाने की उम्मीद जताई है. ट्रस्टियों ने विधायक को शिव शक्ति धाम के विकास के लिए 2 एकड़ जमीन देने की बात कही है. विधायक को बधाई देने वालों में शिव शक्ति धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष जागेश्वर मंडल, सचिव रामचंद्र मंडल, कोषाध्यक्ष जगदीश मंडल के अलावा विजय सिंह, भोला मंडल, पूरन मंडल, भगवान लाल मोदी, नुनू मंडल, कृष्ण मुरारी पांडेय, राम जी राणा, प्रसादी मंडल, शंकर मंडल, अरविंद कुमार प्रसाद, सुरेंद्र पंडित, प्रदीप पंडित राजेश यादव, पप्पू यादव, वंशी मंडल, शिवदयाल मंडल आदि शामिल हैं. यह">https://lagatar.in/tisri-the-laborer-of-dhawatand-died-in-hyderabad-the-dead-body-reached-the-village/">यह

भी पढ़ें : तिसरी : धावाटांड के मजदूर की हैदराबाद में मौत, शव पहुंचा गांव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही