Search

 
 
 

सरिया : 51 लीटर जल लेकर देवघर रवाना हुआ शिवभक्त

 
25 दिनों में पूरी करेंगे यात्रा, केदारनाथ पैदल यात्रा के दौरान लिया था संकल्प
Sariya (Giridih): आठ जुलाई को गिरिडीह जिले के सरिया निवासी विराट सिंह अपने कंधे पर 51 लीटर जल लेकर देवघर रवाना हुए. उन्होंने पवित्र देव स्थल राजदाह धाम से जल भरकर सुलतान गंज के लिए पैदल यात्रा शुरू की. विराट ने बताया कि पहले वे सरिया से सुलतान गंज की पैदल यात्रा करेंगे. उसके बाद सुल्तानगंज से देवघर की यात्रा पूरी कर भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर जल चढ़ाएंगे. 51 लीटर जल लेकर इतनी दूरी की यात्रा के संबंध में प्रश्न पूछने पर उन्होंने भोलेनाथ के प्रति आस्था जताते हुए बताया कि भोलेनाथ के नाम से हर राह आसान हो जाती है. केदारनाथ यात्रा के दौरान उन्हें यह अनुभव हुआ कि सच्ची श्रद्धा और भगवान भोलेनाथ पर विश्वास करने से हर सफर आसान हो जाता हैं. तभी उन्होंने संकल्प लिया था. विराट ने बताया कि 25 दिनों के अंदर भोलेनाथ की नगरी देवघर पहुंच जाएंगे. यह">https://lagatar.in/bokaro-traders-will-be-able-to-export-goods-abroad/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : विदेशों में समान एक्सपोर्ट कर सकेंगे व्यापारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही