Search

 
 
 

सरिया: दंपत्ती ने गरीब ब्राह्मण बेटियों का विवाह कराने का लिया संकल्प

 
Saria (Giridih):परहित सरिस धर्म नहिं भाई गोस्वामी तुलसीदास की उक्त चौपाई को सार्थक साबित करेगा सरिया का एक दंपत्ती.जिसने गरीब ब्राह्मण के पांच बेटियों का सामूहिक विवाह का संकल्प लिया है. इस भावना को उन्होंने अपने मित्रों के बीच व्यक्त करते हुए इस यज्ञ में शारीरिक सहयोग व मार्गदर्शन की अपेक्षा की है.विवेकानंद मार्ग सरिया निवासी मंजू गुप्ता व उनके पति अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस क्षेत्र के 5 गरीब ब्राह्मणों की बेटियों का सामूहिक विवाह करने की ठानी है.जो गणेश मंदिर के समीप एक ही मंडप में संपन्न कराया जाएगा. इसके लिए असहाय तथा निर्धन ब्राह्मणों की सूची तैयार करने का जिम्मा निरंजन देव शर्मा बागोडीह मोड़,देवाशीष बादल ठाकुरबाड़ी, लक्ष्मी नारायण पांडेय सरिया व आदित्य कुमार पांडेय खैराबाद को सौंपा गया है. दंपत्ती ने बताया कि सामूहिक विवाह नवंबर-दिसंबर में संपन्न होगी.जो ऐतिहासिक तथा लोगों के लिए अनुकरणीय होगा. उनके इस निर्णय की हर ओर प्रशंसा की जा रही है. मौके पर संजय मोदी, चुनमुन,सुबोध वैशखियार, आशीष तर्वे,संतोष कुमार,दीपक कुमार माथुर,बिट्टू कुमार, मोतीलाल,संजय तर्वे,निलेश कुमार,अशोक कुटरिया आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=620039&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह: धनबाद के बाद रांची लैब ने भी लौट दी rt-pcr सैंपल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही