Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरिया : केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी व विधायक विनोद सिंह ने किया शिलान्यास

Saria( Giridih): सरिया प्रखण्ड क्षेत्र के अमनारी पंचायत अंतर्गत करनोडीह में 54 करोड़ की लागत से बनने वाली अमनारी व कैलाटांड जलापूर्ति योजना का 20 मई को शिलान्यास किया गया. शिलान्यास केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक विनोद कुमार सिंह, पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो,जिप अध्यक्ष मुनिया देवी व जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने संयुक्त रुप से किया. अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री हर घर जल नल योजना के तहत शुद्ध पेयजल देने के लिए कृतसंकल्पित हैं आप इसका लाभ उठायें. इस योजना से अमनारी, परसिया व घुठियापेसरा पंचायत के दर्जनभर गांव लोग लाभान्वित होंगे. साथ ही कैलाटांड जलापूर्ति योजना से कैलाटांड, मोकामो, बंदखारो तथा कुसमाडीह के 20 हजार से अधिक की आबादी लाभान्वित होंगे. विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि 24 करोड़ की लागत से अमनारी व 30 करोड़ की लागत की जलापूर्ति योजना है. इस योजना से क्षेत्र के हजारों लोग लाभान्वित होंगे. कार्य को सही से करने के लिए जनता अपने देखरेख में ईमानदारी पूर्वक कार्य करायें. पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि अब विकास कार्य धरातल पर दिख रहा है. जिप अध्यक्ष मुनिया देवी व जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने भी इस महत्वाकांक्षी योजना को तय समय में पूर्ण कराने की संवेदक से अपील की. कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार वर्मा ने किया. मौके पर जिप सदस्य रीता देवी,रंजीत मंडल, रामदेव यादव, हरिहर मंडल,भोला मंडल,बबलू मंडल,शंकर यादव आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=643086&action=edit">यह

भी पढ़ें:तिसरी : सुतली बम की चपेट में आई महिला, बाल-बाल बची [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही