Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरिया : रेलवे ट्रैक के दोनों किनारे निर्माणाधीन दीवार का ग्रामीणों ने किया विरोध

Sariya (Giridih) : सरिया प्रखंड के करंबा हॉल्ट स्टेशन से गुजरने वाली रेलवे ट्रैक के दोनों किनारे निर्माणाधीन दीवार का करंबा गांव के ग्रामीणों ने विरोध कर वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराने की मांग रेल विभाग से की है. रेलवे सुरक्षा की दृष्टि से इस दीवार का निर्माण करा रहा है.  ग्रामीणों का कहना है कि इस दीवार के कारण यहां के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. इस दीवार ने गांव को दो हिस्से में बांट दिया है. पंचायत भवन जाने के लिए ग्रामीणों को 7 किलोमीटर दूरी तय कर जाना पड़ रहा है. इसके पहले ग्रामीण महझ रेलवे ट्रैक पार कर कम ही समय में पंचायत भवन जाते थे. दीवार के कारण स्कूली बच्चों को भी विद्यालय जाने में परेशानी हो रही है. पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने बताया कि दीवार निर्माण से ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए रेल विभाग को अवगत कराकर ओबरब्रिज या अंडरपास निर्माण की मांग की जाएगी. वार्ड सदस्य अनिता देवी का कहना है कि दीवार के कारण ग्रामीणों को पंचायत भवन जाने में दिक्कत हो रही है. विद्यार्थियों को स्कूल दूसरे रास्ते से जाना पड़ रहा है, जिसमें ज्यादा समय लगता है. बीमार लोगों को इलाज कराने के लिए दूसरे रास्ते से जाना पड़ता है. यह दीवार ग्रामीणों के लिए समस्या का रूप ले चुका है. रेलवे विभाग से ग्रामीणों को वैकल्पिक रास्ता मुहैया करने की मांग की जाएगी. स्थानीय निवासी शौर्य संतोष मेहता ने बताया कि दीवार के कारण ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही है. यह दीवार अवरोधक बन चुका है. रेल विभाग ग्रामीणों को वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=659022&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : हत्यारोपी दो सगा भाई गिरफ्तार, भेजे गए जेल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही