Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरिया : विराट भक्ति : 7 माह बाद घर लौटा विराट, 1650 किमी पैदल चलकर किया केदारनाथ का दर्शन

Sariya (Giridih) : बीते साल अक्टूबर माह में जब केदारनाथ सहित उत्तराखंड के चारो धाम के कपाट बंद होने वाले थे, तभी गिरिडीह जिले के सरिया नगर पंचायत के सरयू सिंह के 24 वर्षीय पुत्र विराट सिंह ने सरिया से ही केदारनाथ की पैदल यात्रा शुरू की थी. सात महीने बाद लगभग 1650 किलोमीटर की लंबी पैदल यात्रा के बाद अपने अराध्य के दर्शन कर विराट सोमवार एक मई को घर वापस लौट आया. सरिया पहुंचते ही विराट ने धरती को प्रणाम किया. विराट के सम्मान में एक जुलूस निकाला गया. जुलूस सरिया स्टेशन रोड, झंडा चौक होते हुए ठाकुरबाड़ी मन्दिर पहुंचा. जहां वीराट ने शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया. इस दौरन ठाकुरबाड़ी मन्दिर में विराट को देखने के लिए सैकड़ों महिलाओं की भीड़ लगी. महिलाओं ने भी विराट का स्वागत किया.

    दर्शन की इच्छा ने क्षण-क्षण निश्चय किया मजबूत

विराट की माने तो इतनी लंबी और कठिन यात्रा में उन्हें कोई कष्ट नहीं हुआ. विराट ने कहा कि केदारनाथ की दर्शन की इच्छा हर क्षण उनके निश्चय को और मजबूत बनाती गई. विराट ने कहा कि सरिया से केदारनाथ तक उन्हें सनातनियों का सहयोग मिलता रहा.

    विराट को देखकर मां की खुशी का ठिकाना नहीं

विराट की मां मंजू सिंह ने कहा कि विराट को देखकर बहुत खुशी मिली. जब यंहा से पैदल केदारनाथ जाने की बात कही तो हमसभी अवाक हो गए थे. मन मे भय था कि जहां कोई नही है, वंहा कैसे सफर करेगा लेकिन भगवान पर विस्वास रखने से सब काम आसान होता है, आज मुझे अनुभव हो गया. स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिप सदस्य अनूप पांडेय, भाजपा नेता रंजीत मंडल, झामुमो नेता त्रिभुवन मंडल, विसस के महासचिव विकास मंडल, आरएसएस के सोनू वर्णवाल, आशीष तर्वे, व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष संजय वर्णवाल, राजेन्द्र मखीजा, पंकज अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, राजू मंडल, सत्यनारायण मंडल, चुनमुन तर्वे, शुभम मिश्रा, राहुल बर्णवाल, राजकुमार, दिलीप, बादल, पवन, टिंकू, राहुल सहित सैकड़ों लोग शामिल थे. यह">https://lagatar.in/third-babulal-marandi-met-four-bereaved-families-in-the-block/">यह

भी पढ़ें : तिसरी : प्रखंड में चार शोकाकुल परिवारों से मिले बाबूलाल मरांडी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही