Search

 
 
 

सरिया : रांची-दुमका सड़क मार्ग पर जलजमाव, आवागमन में लोगों को हो रही परेशानी

 
विधायक व एसडीएम निरीक्षण करने पहुंचे
Saria (Giridih) : बीते एक सप्ताह से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण रांची-दुमका मुख्य सड़क मार्ग पर जलजमाव के कारण आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है. बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने पथ निर्माण विभाग के सचिव को समस्या से अवगत कराया था. इसी आलोक में 4 जुलाई को विधायक समेत एसडीएम कुंदन कुमार, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता एसपी सिंह, जिप सदस्य अनूप पांडेय, सांसद प्रतिनिधि छोटेलाल यादव और देवनाथ राणा ने जलजमाव वाले जगह का निरीक्षण किया. [caption id="attachment_688429" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/water-blocked-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> रांची-दुमका मुख्य सड़क मार्ग पर जलजमाव[/caption] मौके पर विधायक ने कहा कि वर्ष 2016 के आसपास सड़क व नाली का निर्माण हुआ. पीडब्लूडी विभाग ने स्थल का निरीक्षण किए बिना निर्माण कार्य कराया, जिससे जलजमाव हो रहा है. पीडब्लूडी विभाग के गलती का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है. जलजमाव की समस्या से लोगों को कैसे निजात मिले इसका प्रयास किया जा रहा है? पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण किया जाना जरूरी है. जलजमाव वाले जगह से महज 200 मीटर की दूरी पर संत मैरी पब्लिक स्कूल मार्ग में पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण काराया जाएगा. कार्यपालक अभियंता एसपी सिंह ने कहा कि फिलहाल आस पास खाली पड़े जमीन में जल निकासी की जाएगी. उसके बाद अतिरिक्त नाली का निर्माण कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा. मौके पर सिटी प्रबंधक विशाल सिन्हा, माले प्रखण्ड सचिव भोला मंडल, देवनाथ राणा, सांसद प्रतिनिधि हेमलाल मंडल, सचिन सिंह, जिम्मी चौरसिया, प्रमोद मंडल, फागु पंडित, नकुल पांडेय, कुश कुशवाहा समेत अन्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=688337&action=edit">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : शोकाकुल परिवार से मिले बाबूलाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही