Saria (Giridih) : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर सरिया के कई स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों ने शोक मनाया. इस दौरान 10+2 हाई स्कूल, गर्ल्स हाई स्कूल, न्यू डिवाइन पब्लिक स्कूल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सहित कई स्कूलों में शोक सभा आयोजित की गई. इस दौरान शिक्षक व छात्रों ने 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया. प्लस 2 हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक खूबलाल पंडित ने कहा कि मंत्री जगरनाथ महतो कई महीनों से अस्वस्थ चल रहें थे. न्यू डिवाइन पब्लिक स्कूल के शिक्षक सूर्यदेव रंजन ने कहा कि मंत्री का निधन पूरे शिक्षा जगत में अपूर्णीय क्षति है. उनकी कमी झारखंड वासियों को हमेशा महसूस होगी. यह">https://lagatar.in/saria-hanuman-janmotsav-celebrated-with-pomp-in-thakurbari/">यह
भी पढ़ें : सरिया: ठाकुरबाड़ी में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव [wpse_comments_template]
सरिया : शिक्षा मंत्री के निधन पर सरिया के स्कूलों में शोक की लहर

Leave a Comment