Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरिया : दहेज व बच्चा नहीं होने पर महिला की हत्या कर शव को जलाया

Saria (Giridih): सरिया थाना क्षेत्र में 30 मई की शाम एक विवाहिता को दहेज नहीं देने व बच्चा नहीं होने पर उसकी हत्या ससुराल वालों ने कर दी. सरिया थाना में मृतका के मायके वालों ने आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन के अनुसार राजधनवार के सलैया गांव निवासी अमन कुमार ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन 26 वर्षीय निक्की कुमारी की शादी सिमराबेड़ा निवासी सूरज कुमार से हुई थी. शादी के 3 वर्ष बाद भी कोई बच्चा नहीं होने के कारण उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा. साथ ही दहेज के रूप में 5 लाख रुपया की मांग भी कर रहें थे. इसी बीच निक्की के पति ने दूसरी शादी रचा ली. इसे लेकर कई बार सामाजिक स्तर से फैसला भी किया गया लेकिन प्रताड़ना जारी रहा. मंगलवार को बहन के ससुराल के पड़ोसियों ने मौत की सूचना दी. बहन के ससुराल पहुंचने पर उसका शव नदी किनारे जलाने की जानकारी प्राप्त हुई. इसकी सूचना सरिया थाना दिया गया. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची पर तब तक शव लगभग 90% तक जल चुका था. घटना के बाद ससुराल वाले फरार हैं. पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर उक्त स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की जा रही है.इस कांड में जो भी दोषी है उसपर कठोर कार्रवाई होगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=654092&action=edit">यह

भी पढ़ें:बगोदर : घायलों को अस्पताल पहुंचने वाले शंकर यादव हुए सम्मानित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही