Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरिया : भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

Sarya (Giridih) : भाकपा माले का 54 वां स्थापना दिवस 22 अप्रैल को सरिया-बगोदर रोड स्थित शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह स्मृति भवन में मनाया गया. इस अवसर पर पार्टी का झंडा फहराया गया. पार्टी के शहीद साथियों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. प्रखंड के अन्य पंचायतों में भी स्थापना दिवास मनाए जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं ने कॉमरेड चारु मजूमदार को याद करते हुए पार्टी के घोषणा पत्र और केंद्र की मोदी भाजपा सरकार से निर्णायक लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि चारू मजूमदार ने भाकपा माले की स्थापना करने से पूर्व नक्सलबाड़ी आंदोलन का नेतृत्व किया था. वे किसान आंदोलन के जन्मदाता भी थे. पश्चिम बंगाल में किसानों की जमीन पर जमींदारों द्वारा कब्जा किए जाने का उन्होंने डटकर विरोध किया. उन्होंने किसानों को संगठित कर जमींदारों के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया. वक्ताओं ने कहा कि पार्टी आम लोगों के साथ-साथ मजदूरों एवं किसानों को हक दिलाने के लिए संघर्ष तेज करेगी. आगामी 27 अप्रैल को सरिया प्रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा.  मौके पर प्रखंड सचिव भोला मंडल, लालमणि यादव, सोनू पांडेय, विजय सिंह, केदार मंडल, गोविंद महतो, लक्ष्मण मंडल, जिम्मी चौरसिया, महेंद्र मंडल, धानेश्वर पासवान, कुश कुमार, सुदामा राम, महानन्द सिंह, रामजी राणा, रामा सिंह, बलदेव महतो समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=616440&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : चैताडीह हनुमान मंदिर में चोरी करने वाला युवक गिरफ़्तार [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही