Search

सरिया : संदेहास्पद स्थिति में वृद्ध का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Saria (Giridih): सरिया थाना क्षेत्र के अछुवाटांड़ में रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. लोगों ने शव देख कर सरिया पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गिरीडीह भेज दिया है.कयास लगाया जा रहा है कि मृतक रात में किसी ट्रेन में सफर कर रहा होगा इसी दौरान नींद की झपकी के कारण गिर कर उसकी मौत हो गई होगी. मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है. पुलिस ने बताया कि मृतक के माथा व हाथ में चोट है. उसकी मौत कैसे व कब हुई  इसकी जांच की जा रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=640860&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : साग तोड़ने के विवाद ने ली महिला की जान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp