Search

 
 
 

सरिया : ओवरब्रिज निर्माण कार्य को लेकर सीमांकन की प्रकिया शुरू

 
Saria (Giridih) : सरिया रेलवे फाटक पर रोजाना लगने वाले जाम से निजात के लिए ओवरब्रिज निर्माण की प्रकिया लगभग पूरी हो चुकी है. जमीन अधिग्रहण को लेकर रैयतों व मकान मालिकों को मुआवज़ा की प्रकिया अंतिम चरण में है. अब आरओबी निर्माण कार्य को लेकर जमीन सीमांकन किया जा रहा है. साथ ही लोगो से 15 दिनों के अंदर चिह्नित भूमि व मकान को खाली करने की अपील की गई है. मापी कर रहे सरकारी अमीन अशोक यादव ने गुरुवार 18 मई को बताया कि कुल 40 रैयतों व 196 लोगो को मुआवज़ा मिल चुका है. किसी को कोई शिकायत है तो जिला भू अर्जन कार्यालय से संपर्क कर सकते है. प्रचार के माध्यम से पूरे बाजार मे सूचना देने का काम किया जा रहा है. गौरतलब है कि सरिया रेलवे फाटक पर जाम की गंभीर समस्या से हर दिन लोगो को जूझना पड़ता है. जाम में प्रतिदिन स्कूली बच्चों की गाड़ियां, एम्बुलेंस फंसती है. कई बार लोगो को जान तक गवानी पड़ी. यह">https://lagatar.in/giridih-bike-collided-with-bamboo-woman-died/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बांस से टकराई बाइक, महिला की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही