Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरिया : शिक्षक के अभाव में 23 वर्ष से छात्र नहीं पढ़ रहें हैं अंग्रेजी

Saria (Giridih): जिले के सरिया प्रखंड में एक ऐसा विद्यालय है जहां 1998 के स्थापना काल से ही अंग्रेजी शिक्षक नहीं है. विद्यालय स्थापना का 22 वर्ष गुजर गया लेकिन विभाग एक अंग्रेजी शिक्षक नियुक्त नहीं कर सका है. आज भी बच्चे ट्रांसलेशन बुक को पढ़कर परीक्षा दे रहें हैं. तमाम सरकारी सुविधाएं मिलने के बावजूद भी शिक्षक के अभाव में विद्यार्थी शिक्षा से वंचित रह जातें हैं. [caption id="attachment_642163" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Image-2023-05-19-at-4.39.22-PM-300x251.jpeg"

alt="" width="300" height="251" /> एसएमसी अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव,[/caption] [caption id="attachment_642165" align="alignnone" width="266"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Image-2023-05-19-at-4.39.07-PM-266x300.jpeg"

alt="" width="266" height="300" /> सचिव द्वारिका महतो[/caption] मामला सरिया क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंगदहा की है. कई बच्चों ने बताया कि विद्यालय में अंग्रेजी विषय का पढ़ाई नहीं होता है. पढ़ाई के नाम पर गणित के शिक्षक दिलीप विश्वकर्मा ही इंग्लिश ट्रांसलेशन कभी-कभार पढातें हैं. लिहाजा हम सभी महज ट्रांसलेशन बुक पढ़कर परीक्षा देने को मजबूर हैं. सचिव द्वारिका महतो ने बताया कि विद्यालय में 150 से अधिक छात्र-छत्राएं पढ़तें हैं और शिक्षकों की संख्या भी क्षमता से कम है. जिसके कारण एक ही क्लास में 2-3 क्लास के बच्चों को पढ़ाया जाता है. इससे नुकसान सभी विद्यार्थियों को है. विद्यार्थी सुधीर वर्मा ने कहा कि जब से स्कूल आना प्रारम्भ किए हैं तब से अंग्रेजी विषय के शिक्षक नहीं आए हैं. जब परीक्षा आता है तो हमसबों को काफी परेशानी होती है. छात्रा सुलेखा कुमारी ने बताया कि महीने में एकाध-बार अंग्रेजी के नाम पर ट्रांसलेशन पढ़ाया जाता है. सिलेबस को छोड़ दिया जाता हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=641991&action=edit">यह

भी पढ़ें:गावां : मधुमक्खी के काटने से एक बच्चा दो महिला सहित चार घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही