Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरिया: हाथियों ने विद्यालयों में की तोड़फोड़,किसान की उपजी सब्जी को रौंदा

Sariya(Giridih): सरिया क्षेत्र में दो दिनों से जंगली हाथियों ने आतंक मचा रखा है. 9 मई को सर्वोदय स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय को निशाना बनाते हुए दो क्विंटल चावल सहित गेट व चारदीवारी तोड़ डाला. वहीं नावाडीह पंचायत स्थित संस्कृत विद्यालय की दीवाल तोड़ कर रसोईघर में रखा अनाज सहित बर्तनों को नुकसान पहुंचाया. झरहा में भी हाथियों के झुंड ने 4 एकड़ में लगी तरबूज,भिंडी,टमाटर,कुम्हड़ आदि फसलों को रौंद कर बर्बाद कर दिया. जीप सदस्य अनूप पांडेय ने कहा कि पिछले साल भी यहां हाथियों ने किसानों के फसल को बर्बाद किया था जिसका आज तक मुआवजा नहीं मिला है. हाथियों ने फसल सहित पटवन की मशीनें तोड़ दी है. इससे किसान हतोत्साहित है. हाथियों का तांडव इस क्षेत्र में 8 वर्षो से लगातार जारी है. हाथियों को इस क्षेत्र से भगाने के लिए कोई पहल नहीं हो पा रही है. प्रभावित क्षेत्रों में सोलर लाइट लगवाने के लिए सरिया रेंजर ऑफिस में रखा हुआ है. विभाग की लापरवाही के कारण किसान वर्ग परेशान हैं. किसान विनोद सिंह ने कहा कि पिछले साल 4 लाख कर्ज लेकर फसल लगाया था जिसे हाथियों ने बर्बाद कर दिया था. इस वर्ष भी हाथियों ने 5 लाख का नुकसान किया है. वन विभाग अभी तक मुआवजा राशि भी नहीं दे रही है. रेंजर सुरेश राम ने बताया कि हाथियों द्वारा हुए नुकसान की जानकारी विभाग को दे दी गई है. जल्द ही किसानों को मुआवजा का भुगतान किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=632626&action=edit">यह

भी पढ़ें:तिसरी : हाय रे सिस्टम : जीवित महिला को मृत घोषित कर रद्द कर दिया वृद्धा पेंशन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही