Search

 
 
 

सरिया : आवेदन व निवेदन के बाद भी पानी के लिए परेशान है जनता

 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Image-2023-05-24-at-1.11.00-PM-260x300.jpeg"

alt="" width="260" height="300" /> [caption id="attachment_646951" align="alignnone" width="238"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Image-2023-05-24-at-1.11.13-PM-238x300.jpeg"

alt="" width="238" height="300" /> धर्मपाल महतो[/caption] [caption id="attachment_646952" align="alignnone" width="230"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Image-2023-05-24-at-1.10.38-PM-1-230x300.jpeg"

alt="" width="230" height="300" /> दीपक साव[/caption] Saria (Giridih): सरिया में इनदिनों गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच लोगों को पेयजल की समस्या से रूबरू होना पड़ रहा है. विदित हो कि सरिया क्षेत्र में करोड़ों की लागत से बनी सरिया बाजार ओर बागोडीह गांव में पानी टंकी के बावजूद समस्या जस का तस बरकरार है. स्थानीय लोग पानी सप्लाई को लेकर विभाग को आवेदन भी लिखा मगर इसका कोई असर नहीं हुआ. क्या कहतें हैं ग्रामीण स्थानीय निवासी दीपक साव ने बताया कि बागोडीह पंचायत स्थित पानी टंकी से तीन पंचायत के हजारों लोगों को पानी की सुविधा मिलता, मगर विभागीय व जनप्रतिनिधियों के उदासीन रवैया के कारण पानी नहीं मिल पा रहा है. इसे लेकर कई दफा विभाग को आवेदन दिया गया बावजूद कोई असर नहीं हुआ हैं. नतीजतन बागोडीह पंचायत की पानी टंकी शोभा की वस्तु बनी हुई है. समाजसेवी कुश सिंह ने कहा कि जब कोई योजना धरातल पर उतरती हैं तो लोगों को खुशी महसूस होती है. मगर उतना ही उदासी तब हो होती है जब करोड़ों की योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पाता है. सरिया नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत हॉस्पिटल में पानी टंकी निर्माण से लोगों को उम्मीद जगी थी. मगर पानी टंकी चालू होते ही पानी सप्लाय बन्द हो गया. जिससे लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है. आस-पास का कुंआ सूखने के कगार पर है. चापाकल की सुविधा नहीं हैं. लोग  पानी की समस्या को झेलने पर मजबूर हैं. समाजसेवी धर्मपाल महतो ने कहा कि सरिया बाजार के लोग होल्डिंग टैक्स दे रहें हैं, बावजूद जनता की सुविधा का सुध लेने वाला कोई नहीं है.शहर के कई स्थानों में चापाकल बंद है व कुआं सुख चुका है. विभागीय लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण आज तक पानी टंकी चालू नहीं हो सका. लोगों ने नगर पंचायत अधिकारी से अभिलंब पानी टंकी को चालू कराने की मांग किया है. लोगों ने सप्ताह भर का अल्टीमेटम दिया है कि यदि तय सीमा के अंदर पानी सप्लाई चालू नहीं होता है तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=646907&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : साइकिल से जा रही छात्रा को हाइवा ने रौंदा, मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही