Search

 
 
 

सरिया: जंगल में आग, महाविद्यालय के छात्र हुए भयभीत

 
Saria (Giridih): सरिया महाविद्यालय के बगल हाइटेंशन तार में शॉर्ट  सर्किट से 26 अप्रैल को पास के जंगल में आग लग गई. बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना देकर बिजली आपूर्ति को रोका गया. हाइटेंशन तार पेड़ में सटने से आग के गोले लहकते व जोरदार धमाके होने की आवाज सुनाई दे रहा था. आवाज इतनी जोरदार थी कि छात्र कुछ मिनट के लिए भयभीत हो गए. एक पेड़ में आग लग गई और सूखे पत्ते जलने लगे. महाविद्यालय के कर्मचारियों ने काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया. ज्ञात हो कि खंभरा पावर हाउस से लुतियानो गांव की तरफ हाइटेंशन तार का महाविद्यालय परिसर के करीब से गुजरता है. इस घटना से दोनों तार टूटकर जमीन पर गिर गया. आग पर काबू पाने के पश्चात बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तार जोड़कर बिजली सेवा बहाल कर दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=620217&action=edit">यह

भी पढ़ें:सरिया: दंपत्ती ने गरीब ब्राह्मण बेटियों का विवाह कराने का लिया संकल्प  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही