Search

सरिया : मानव मिट्टी की मूरत, पांच तत्वों से बना यह शरीर टिकाऊ नहीं- दीदी ज्योति

Sarya (Giridih) : सरिया के डीएवी स्कूल परिसर में आयोजित मां काली प्राण प्रतिष्ठा सह नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में प्रवचन करते हुए उत्तरप्रदेश के झांसी से आईं मानस मंजरी दीदी ज्योति ने कहा कि मानव मिट्टी की मूरत है. पांच तत्वों से बना यह शरीर टिकाऊ नही है. तय समय के बाद सभी को माया लोक आजाद होना है. कुछ यशस्वी लोग ही विशेष कार्य कर अमर हो जाते हैं. कुछ माताएं पुत्र नहीं होने पर चिंतित रहती हैं. चिंता के कारण कम उम्र में ही शरीर त्याग देती हैं. हमारी बेटियां अब कमजोर नही हैं.  देश के बड़े-बड़े परीक्षाओं में बेटियां बांजी मार रही हैं. इसलिए पुरुषार्थ करें और बेटियों को बेहतर शिक्षा दें. सनातन धर्म सबसे पुरानी व विश्वसनीय है. महायज्ञ स्थल पर 1 जून को समाजसेवी डॉ. सलीम अंसारी पहुंचे. यज्ञ समिति के अध्यक्ष सचिन्द्र सिंह ने गमछा भेंट कर उनका स्वागत किया. मौके पर डॉ. सलीम ने कहा कि हमलोगों को ज्ञानियों का प्रवचन सुनना चाहिए, जिससे आध्यात्मिक ज्ञान समेत भौतिक ज्ञान में बढ़ोत्तरी हो. प्रवचन सुनने से हमारे अंदर उपज रहे नकारात्मक विचार सकारात्मक विचार में परिवर्तित होता है. प्रवचन सुनने वालों में सत्येंद्र सिंह, नन्दकिशोर मोदी, मुन्ना मोदी, देवकुमार मोदी, निरंजन शर्मा, नकुल पांडेय, अर्जुन साव, केदार पांडेय, पप्पू साव, धीरज शर्मा, टिंकू राय, मकसूद अंसारी, राजू कुमार समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=654809&action=edit">यह

भी पढ़ें : गांडेय : स्कूल का ताला तोड़ एलसीडी व खेल सामग्री की चोरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//