Search

सरिया : कुछ घंटे की बारिश में घुटनो तक भरा पानी, लोगों ने कहा-घुटन वाली जिंदगी कब तक

Saria (Giridih) : रांची-दुमका मुख्य मार्ग स्थित सरिया के बैंक ऑफ इंडिया ग्राहक सेवा केन्द्र के समीप गुरुवार की रात मूसलाधार बारिश से भारी जल जमाव हो गया. आसपास के घरों में गंदी नाली का पानी घुस गया. साथ ही राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कुछ घंटो के बारिश में घुटने भर पानी में चलने को लोग विवश हो गये. [caption id="attachment_649047" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/JALJAMAW-2-300x156.jpg"

alt="" width="300" height="156" /> सड़क पर भारी जल जमाव के बीच गुजरते वाहन[/caption] स्थानीय लोगो का कहना है कि यह नगर पंचायत झेत्र के अधीन आता है. लागतार जल जमाव व नालियों का पानी बीच सड़क पर जमा हो रहा है. लिखित शिकायत लोगो ने स्थानीय सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, एसडीएम, अंचलाधिकारी, नगर पंचायत कार्यालय को किया. लेकिन कहीं से इसकी कोई सुनवाई नहीं हुई. शहरी क्षेत्र मे होने के कारण लोग सभी तरह का होल्डिंग टैक्स और ट्रेड लाइसेंस के नाम पर कर देते है. इसके बावजूद थोड़ी देर की बारिश में घुटनों भर पानी लोग घुटने को मजबूर हैं. जनप्रतिनिधियों व विभागीय पदाधिकारियों की अनदेखी सब्र के बांध तोड़ रही है. लोग अब सड़क पर उतने को बाध्य होंगे. सुविधा के नाम पर शून्य है. विकास के नाम पर यहां की जनता को दिग्भ्रमित किया गया है. समय रहते इस समस्या का समाधान नही हुआ तो आंदोलन को बाध्य होंगे. यह">https://lagatar.in/bagodar-dead-body-of-an-unknown-youth-recovered-from-the-well/">यह

भी पढ़ें : बगोदर : कुआं से अज्ञात युवक का शव बरामद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//