Sariya (Giridih) : जिले के सरिया थाना क्षेत्र के गडैया गांव निवासी एक प्रवासी जेसीबी ऑपरेटर की मौत कर्णाटक के मैंगलोर में 19 अप्रैल को हो गई. मृतक का नाम मृतक कौसर अंसारी (21) है. उसके पिता का नाम मंजूर अंसारी है. कार्य के दौरान पहाड़ की मिट्टी धसने से जेसीबी पलट गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. ईद के मौके पर उसकी मौत से गांव में मातम पसरा है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों के अनुसार कौसर अंसारी दस महीने पूर्व मैंगलोर काम करने गया था. मृतक अपने पीछे पत्नी और एक वर्षीय छोड़ गया है. वह अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. कौसर अंसारी की हादसे में मौत पर बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है. प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने भी हादसे पर दुख प्रकट करते हुए बताया कि झारखंड के नौजवानों की मौत का यह पहला मामला नहीं है. इससे पूर्व भी रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे राज्यों में गए कई झारखंडी मजदूरों की मौत हो चुकी है. प्रवासी मजदूरों में सबसे ज्यादा तादाद बोकारो, गिरिडीह और हजारीबाग जिले के मजदूरों की है. राज्य में रोजगार की व्यवस्था नहीं रहने से मजदूरों को पलायन करना पड़ता है. राज्य सरकार रोजगार की व्यवस्था करे जिससे मजदूरों का पलायन रुके. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=614457&action=edit">यह
भी पढ़ें : तिसरी: डीसी के सामने बीडीओ पर लगे कई गंभीर आरोप [wpse_comments_template]
सरिया : प्रवासी जेसीबी ऑपरेटर की कर्णाटक के मैंगलोर में मौत

Leave a Comment