Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरिया: ससुराल गए युवक की मौत पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sariya (Giridih): ससुराल गए एक युवक की संदेहास्पद मौत मामले में मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. मौत की खबर सुन मृतक नरेश सिंह के परिजन शव को लाने विष्णुगढ़ पहुंच हत्या की आशंका जताते हुए विष्णुगढ़ थाने में आवेदन दिया है.जिसमें कहा कि हत्या में मृतक की पत्नी खुशबू देवी, भाई मोहन सिंह, गुल्ली सिंह, जितेंन्द्र सिंह व साढू शामिल हैं. परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. मृतक सरिया थाना क्षेत्र के मोकामो का रहने वाला है. जो पत्नी से मिलने हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बेरगो गांव अपने ससुराल गया था. विष्णुगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. शनिवार को मृतक का शव मोकामो पहुंचने पर सांसद प्रतिनिधि मनोज महतो ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और प्रसाशन से दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=602778&action=edit">यह

भी पढ़ें:गावां : महुआ चुनने जंगल गए लोगों ने लगाई आग, वन संपदा जलकर राख [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही