Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरिया: जंगलों की कटाई व अतिक्रमण के खिलाफ पंसस ने लिखा पत्र

Saria (Giridih): हजारीबाग वन प्रमंडलीय अंतर्गत सरिया प्रखंड के पुरनीडीह पंचायत में वर्षों से जंगलों की कटाई कर इसकी भूमि को अतिक्रमण किया जा रहा है. अधिकारियों के मिली भगत से वनों को उजाड़ा जा रहा है. सरिया प्रखंड के कंचनपुर के पंसस अनिल शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कंचनपुर वन प्रक्षेत्र के 25 हेक्टेयर में सात हजार पौधा लागना था, लेकिन विभागीय उदासीनता की वजह से एक दर्जन से भी कम पौधा लगा हुआ है. साथ ही प्रतिमाह टोटल वॉचर का भुगतान भी किया जा रहा है जो जांच का विषय है. पंचायत के वन प्रक्षेत्र में खाता संख्या-01 पलॉट 35,86,87 का कई वर्षो से अतिक्रमण किया जा रहा है.जिसकी सूचना वनपाल,वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी व वन प्रमंडल पदाधिकारी को दिया गया है. फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई. इन्होंने रांची अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षण कैम्प को पत्र लिखकर अतिक्रमण मुक्त कर जंगल की भूमि की मापी कर ट्रेंच व खाली जमीन में पौधा लगाने की मांग की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=618977&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह: विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने धोए भक्तों के पांव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही