Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरिया : अवैध बालू तस्करी के खिलाफ़ एसडीओ व एसडीपीओ ने की कार्रवाई

Saria (Giridih) : सरिया अनुमंडल क्षेत्र में लगातार नदी घाटों से हो रहे बालू की अवैध तस्करी के खिलाफ शनिवार 29 अप्रैल की अहले सुबह सरिया एसडीओ कुंदन कुमार और एसडीपीओ नौशाद आलम ने बड़ी कार्रवाई की. अधिकारियों ने संयुक्त छापेमारी करते हुए बालू ले जा रहे 7 ट्रैक्टर को जब्त कर सरिया और बगोदर पुलिस के हवाले कर दिया है. बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में हो रहे अवैध माइनिंग व तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसी दौरान बालू लदे ट्रैक्टरों को पकड़ा गया है, आगे भी अवैध तस्करों के खिलाफ ये कार्रवाई जारी रहेगी. बता दें कि सरिया के राजदाह धाम बालू घाट, उर्रो, नावाडीह, अमनारी सहित दर्जनों घाटों से लगातार अवैध रूप से निकलने वाली बालू को गिरीडीह के विभिन्न इलाकों में भेजा जा रहा था. जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था. इधर कार्रवाई से बालू तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है. यह">https://lagatar.in/gawan-117-people-were-screened-in-the-health-check-up-camp/">यह

भी पढ़ें : गावां : स्वास्थ्य जांच शिविर में 117 लोगों की हुई जांच [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही