Search

सरिया : ग्रामीण इलाके में हाथियों का आंतक, घरों को तोड़ा

Sarya : (Giridh) : सरिया प्रखंड के ग्रामीण इलाके में विगत तीन दिनों से हाथियों ने आतंक मचा रखा है. हाथियों के डर से ग्रामीण डरे सहमे हैं. 9 अप्रैल की देर रात 15 हाथियों का झुंड ने अछुवाटांड़ गांव के कोवड़िया टोला में शोभा देवी की एलबेस्टर मकान को तोड़कर घर मे रखे अनाज व बर्तन नष्ट कर दिया. इसके अलावा हाथियों ने सूरज तुरी के घर को भी तोड़ दिया. ड्रम में रखे अनाज खा लिया और बर्तनों को कुचल दिया. भुक्तभोगी सूरज तुरी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे. तभी हाथियों का झुंड गांव में घुस आया. हाथियों को देखकर ग्रामीण अपनी जान बचाने में लग गए. हमलोग भी अपने घर से निकल गए. इसी बीच हाथियों का झुंड मेरे घर के निकट आ पहुंचा. घर को तोड़कर चावल खा लिया और बर्तनों को तोड़ दिया. हाथियों ने कुल 70 हजार रुपए के सामानों को नुकसान पहुंचाया है. ग्रामीणों के अनुसार दो घरों को तोड़ने के अलावा हाथियों ने गांव के बाहर खेतों में लगी फसलें रौंद दिया तथा गांव में कई चारदीवारी तोड़ दिए. ग्रामीणों ने आग जलाकर और आतिशबाजी कर हाथियों को भगाया. सभी हाथी सर्वोदय आश्रम की ओर भागे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=604016&action=edit">यह

भी पढ़ें : बिरनी : बिजली के खंभे से टकराया बाइक सवार, दो की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp