Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरिया: नहीं थम रहा हाथियों का उत्पात,फसल रौंदा, घर की चहारदिवारी को किया धराशायी

Sariya (Giridih): जिले के सरिया थाना क्षेत्र में लगातार चौथे दिन हाथियों का तांडव जारी है. निमाटांड़ व नावाडीह में 20 हाथियों के झुंड  ने 10 अप्रैल की रात को उत्पात मचाते हुए पिंटू कुमार,अरुण कुमार, शनिचर महतो,द्वारिका गोप,महावीर गोप,उपेंद्र वर्मा सहित दर्जनों किसानों की नर्सरी, चाहरदिवारी व फसलों को रौंदते हुए लाखों का क्षति पहुंचाया. वन अधिकारी ने घटनास्थल पहुंच झुंड को ग्रामीणों की मदद से आतिशबाजी व मशाल जलाकर खदेड़ा. दो दिन पूर्व भी  अछुवाटांड़,कवड़िया टोला,सर्वोदय आश्रम में फसल को नष्ट कर हाथियों ने घरों में रखे बर्तनों को तोड़ कर अनाज चट कर दिया था. रेंजर सुरेश राम ने बताया कि हाथियों को भगाने का प्रयास किया जा रहा है. गांव में हाथी आए तो सूचना दें ताकि समय रहते खदेड़ा जा सके. लोगों से आग्रह किया कि वे हाथियों के नजदीक न जाये वह आक्रामक हो जाता है. जिप सदस्य अनूप पांडेय ने कहा कि 10 वर्षों से क्षेत्र में हाथियों ने किसानों व मजदूरों के घरों को काफी क्षति पहुंचाया है. हाथियों के कूचलने से दर्जन से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है. इसके बावजूद विभाग का रवैया उदासीन है. साथ ही क्षेत्र में हाथी अभयारण्य बनाने की मांग की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=605065&action=edit">यह

भी पढ़ें:गावां : मुखिया व पंसस ने नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का किया उद्घाटन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही