Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरिया : 3.50 करोड़ की योजनाओं का विधायक ने किया शिलान्यास

Saria (Giridih) : बगोदर विधायक विनोद सिंह ने गुरुवार 4 मई को सरिया नगर पंचायत में 3.50 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया. नगर पंचायत के मैनेजर तालाब का सौंदर्यीकरण सहित वार्ड संख्या 1, 3, 6, 11 और 12 में नाली और पीसीसी का निर्माण किया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह, एसडीओ कुंदन कुमार, जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव उपस्थित थे. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सरिया नगरपंचायत क्षेत्र में मैनेजर तालाब का सौंदर्यीकरण इस क्षेत्र के बहुप्रतिक्षित मांग थी. सौंदर्यीकरण में मुख्य रूप से बाउंड्री वाल, पीसीसी सड़क, तालाब के चारो ओर सोलर लाइट, घाट निर्माण के साथ तालाब के चारो ओर सीढ़ियों का निर्माण किया जाना हैं. विधायक ने लोगों से गुणवत्ता के मद्देनज़र कार्य की निगरानी की अपील भी की. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीस सूत्री अध्यक्ष मुरली मंडल, माले प्रखंड सचिव भोला मंडल, विजय सिंह, सिटी मैनेजर विशाल सिन्हा, मनोज मंडल, केदार मंडल, प्रमोद मंडल, कुश कुशवाहा, अमन पांडेय, राहुल मंडल, राजू मंडल, नारायण मंडल, विशाल सिन्हा, रंजन वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanwar-seminar-on-gst-organized-in-adarsh-college/">यह

भी पढ़ें : धनवार : आदर्श कॉलेज में जीएसटी पर संगोष्ठी का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही