Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरिया: बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाए लाखों की संपत्ति

Saria (Giridih): सरिया थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत में 18 अप्रैल की रात को चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर 30 हजार नगद सहित दो लाख के जेवरात की चोरी कर फरार हो गए. भुक्तभोगी देवनंदन यादव ने बताया कि घर में ताला लगाकर नए मकान के छत पर सोने गए थें. सुबह आया तो देखा कि ताला टूटा हुआ था. घर के अंदर में रखे बक्से व अलमारी का सभी समान बिखरा पड़ा था. जिसमें रखा हुआ 30 हजार कैश सहित चांदी के पायल,कनबाली,लहटी सहित सोने के जेवर चोरी कर लिया गया जिसका अनुमानित कीमत 2 लाख से अधिक है. पंसस प्रतिनिधि संजीत साव ने कहा कि क्षेत्र में वर्षों बाद चोरी हुई है. प्रसाशन मामले की छानबीन करे.पिछले दिनों ही सरिया थाना क्षेत्र के बिराजी में कर्ज पर लिए 1.80 लाख नगद सहित सोना व चांदी के जेवरात की चोरी हो गयी थी. लेकिन 3 सप्ताह बीत जाने के बाद भी चोर पुलिस के गिरफ्त से बाहर है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=613028&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : जिला परिषद की बैठक में जल नल योजना पर भारी हंगामा, जांच कमेटी बनाने का निर्णय [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही