Search

सरिया : दो अपराधियों ने महिला पर की फायरिंग, गंभीर रूप से घायल

Sarya (Giridih) : गिरिडीह जिले के  सरिया थाना अंतर्गत केसवारी में 30 मई की देर रात दो अपराधियों की गोली से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला को इलाज के लिए पड़ोसियों ने सरिया स्थित देवकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर महिला की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल रेफर कर दिया. पीड़ित महिला शाम के समय अपने जमीन पर काम करा कर घर वापस लौटी थी. देर रात सोते वक्त दो अपराधियों ने दरवाजा खटखटाया. आवाज सुनकर महिला दरवाजा खोलने आई तो अपराधियों ने ताब़ड़तोड़ फायरिंग की. दोनों गोलियां महिला के कमर के ऊपर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसी महिला की घर की ओर दौड़े आए और सरिया थाना पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मुआयना किया. घटना के संबंध में सरिया थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि अपराधियों की तलाश जारी है. बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=652587&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : रोक के बावजूद धड़ल्ले से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp