Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरिया : ढाई सौ बच्चों को लगाए गए खसरा-रूबेला से बचाव के टीके

Saria (Giridih) : सरिया स्थित न्यू डिवाइन पब्लिक स्कूल में मंगलवार 18 अप्रैल को खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के दौरान स्कूल के लगभग 250 से अधिक छात्र-छात्राओं को खसरा-रूबेला का टीका लगाया गया. एएनएम सुनीता कुमारी ने जानकारी देते हे बताया कि 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया गया. यह टीकाकरण आने वाले पीढ़ी के लिए फायदेमंद रहेगा. बच्चों का टीकाकरण करने के लिए युद्ध स्तर पर इस अभियान को चलाया जा रहा है. टीकाकरण शिविर में बच्चों को सहिया रेखा देवी, सेविका रूपम देवी, गुड़िया देवी ने भी सहयोग किया. शिविर के दौरान स्कूल के प्रबंधक अंकित कुमार, प्राचार्य विकास वर्मा, शिक्षक सूर्यदेव रंजन, सूरज साव, तपन नायक, संदीप कुमार, सन्नी मंडल, शिक्षिका सृष्टि मोदी, पूनम देवी, पायल कुमारी, अमृता वर्मा, संगीता देवी व कोमल कुमारी उपस्थित थीं. यह">https://lagatar.in/gandey-mukhiya-sangh-opens-front-against-bpo-demonstration-on-april-24/">यह

भी पढ़ें : गांडेय: बीपीओ के ख़िलाफ मुखिया संघ ने खोला मोर्चा, 24 अप्रैल को प्रदर्शन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही