Search

 
 
 

सरला-बिरला स्कूल की प्राचार्या को स्कूल विकास में उत्कृष्टता के लिए मिला प्रिंसिपल ऑफ द ईयर का पुरस्कार

 
Ranchi : सरला-बिरला पब्लिक स्कूल, रांची की प्राचार्या परमजीत कौर को शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उद्यमशीलता, उपलब्धियों और प्रतिबद्धता के लिए सम्मान मिला है. वुमन लीडर्स फोरम- 2023 द्वारा ‘स्कूल विकास में उत्कृष्टता के लिए ‘प्रिंसिपल ऑफ द ईयर’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उनके सक्षम मार्गदर्शन और परिश्रम ने छात्रों को निरंतर विकास की ओर अग्रसर किया है. विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासन प्रमुख डॉ. प्रदीप वर्मा ने प्राचार्या को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है. उन्होंने यह भी  कहा कि भारतीय शिक्षा प्रणाली को उनके जैसे दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता की आवश्यकता है. प्राचार्या परमजीत कौर ने इस सम्मान के लिए वुमन लीडर्स फोरम का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने स्कूल के विकास में योगदान के लिए सभी को धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़ें : हरियाणा">https://lagatar.in/haryana-violence-three-including-two-home-guards-killed-news-of-curfew-imposed-in-nuh/">हरियाणा

हिंसा : दो होम गार्ड्स समेत तीन की मौत, नूंह में कर्फ्यू लगाये जाने की खबर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही