Search

सरला बिरला के स्टूडेंट्स ने नीट (यूजी) 2023 में किया शानदार प्रदर्शन

Ranchi : सरला बिरला के स्टूडेंट्स ने नीट (यूजी) 2023 में शानदार प्रदर्शन किया है. अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सरला बिरला पब्लिक स्कूल की दिव्या रानी, श्रेयांश सिंह, अनंत आर्यन, दीपशिखा बनर्जी, सृष्टि साह, खुशी, अंजली सिन्हा, वाणी माधोगरिया और आशीष कुमार मेहता ने नीट (यूजी) 2023 में सफलता प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है. छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों एवं अपने शिक्षकों को दिया है. विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डॉ. प्रदीप वर्मा ने छात्रों, शिक्षकों तथा अभिभावकों के परिश्रम की सराहना की. उन्होंने कहा कि छात्रों, शिक्षकों तथा अभिभावकों के परिश्रम से ही यह गौरवपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है. प्राचार्या परमजीत कौर ने छात्रों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि भविष्य की सफलता के लिए आज का परिश्रम महत्वपूर्ण है. कठोर परिश्रम के परिणामस्वरूप ही छात्रों ने मनचाही सफलता अर्जित की है. इसे भी पढ़ें : https://lagatar.in/ranchi-part-of-rus-central-library-building-collapsed-one-student-died/">

style="font-family: `Mangal`,`serif`;">रांची: RU के सेंट्रल लाइब्रेरी के भवन का हिस्सा टूटकर गिरा, एक छात्र की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp