Search

 
 
 

सरला बिड़ला विश्वविद्यालय के छात्र इंटर्नशिप के लिए जाएंगे कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय

 
Ranchi: सरला बिड़ला विश्वविद्यालय और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है. समझौते के तहत सरला बिड़ला के विद्यार्थी इंटर्नशिप करने के लिए कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय जाएंगे. यह जानकारी सरला बिड़ला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गोपाल पाठक ने प्रेस कांफ्रेंस में दी हैं. बताया कि बर्कले इंटरनेशनल स्टडी प्रोग्राम (बीआईएसपी) के तहत स्नातक के छात्रों के लिए 3 अगस्त को दोनों विश्वविद्यालयों के बीच हस्ताक्षर किया गया है.

क्या कहा गया है समझौते में

समझौते के अनुसार कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय बर्कले इंटरनेशनल स्टडी प्रोग्राम के तहत छात्रों को एसबीयू से फॉल और स्प्रिंग सेमेस्टर के दौरान परमिट के रूप में अपने पाठ्यक्रम व कार्यक्रम में प्रवेश देगा. सभी छात्रों को प्रति सेमेस्टर कम से कम 12 यूनिट लेना होगा. एसबीयू के छात्रों को कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय एक्सटेंशन को नामांकन शुल्क के अनुसार ट्यूशन और अन्य शैक्षणिक शुल्क का भुगतान करना होगा. छात्र को रहने- खाने और स्वास्थ्य के लिए होने वाले खर्च का भुगतान स्वयं करना होगा. एसबीयू के प्रत्येक सेमेस्टर में बीआईएसपी समय पर छात्रों का चयन और नामांकन करेगा. भाग लेने वाले छात्रों की रुचि का आकलन विभाग करेगा. जिसके लिए छात्रों को स्काइप/गूगल हैंगआउट/वीचैट द्वारा या व्यक्तिगत रूप से इंटरव्यू में भाग लेना होगा. इसे भी पढ़ें -अधिवक्ता">https://lagatar.in/advocate-rajiv-arrest-case-bengal-police-could-not-interrogate-ed-deputy-director/">अधिवक्ता

राजीव गिरफ्तारी केसः ED के डिप्टी डायरेक्टर से पूछताछ नहीं कर पायी बंगाल पुलिस

कोर्स वर्क में छूट का अधिकार एसबीयू के पास होगा

छात्र को एसबीयू से बाहर अध्ययन करने के योग्य होना चाहिए. छात्र वहां रहने के बाद कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय या बीआईएसपी से डिग्री प्राप्त नहीं करेंगे. एसबीयू में छात्र की डिग्री के लिए कोर्स वर्क की कोई भी छूट के लिए अधिकार एसबीयू के पास होगा . कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय एक्सटेंशन बदले में वीजा और आने जाने के लिए सहायता प्रदान करेगा. बीआईएसपी अकादमिक और सामाजिक एकीकरण में छात्रों के लिए सहायता सेवाएं भी दी जायेंगी. इसके अलावा बीआईएसपी में अपने पहले सेमेस्टर में सभी स्नातक छात्रों को समाजशास्त्र में नामांकन कराना आवश्यक है. इस पाठ्यक्रम में अकादमिक और सांस्कृतिक एकीकरण के लिए विषयों के लिए निर्देश शामिल हैं.दमिक और सांस्कृतिक एकीकरण के लिए विषयों के लिए निर्देश शामिल हैं. इसे भी पढ़ें - मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-shramik-yojana-72130-job-cards-made-in-2-years-allotment-of-1203693-days-work/">मुख्यमंत्री

श्रमिक योजना : 2 साल में 72130 जॉब कार्ड बने, 1203693 दिन के काम का आवंटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही