Search

 
 
 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सरना प्रतिनिधि मंडल ने दिया वार्षिक पूजा का निमंत्रण

 
Ranchi :  उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार ने बुधवार को महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड के द्वारा संचालित विभिन्न गृहों-सम्प्रेक्षण गृह डुमरदगा रांची, राजकीय नेत्रहीन व मुकबधिर मध्य विद्यालय हरमू, रांची एवं सहयोग विलेज, विशेष दत्तक ग्रहण संस्था का निरीक्षण किया. उप विकास आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान उक्त गृहों के कर्मियों को सतर्कता के साथ नियमानुसार कार्य करने का निर्देश दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/Untitled-7-16.jpg">

class="size-full wp-image-1004041 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/Untitled-7-16.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आज मोरहाबादी मैदान में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना" के दस वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित किशोरी बालिकाओं, उनके अभिभावकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं आदि को उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" का शपथ दिलाया गया. इसके बाद हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित किशोरी बालिकाओं के बीच सैनेटरी पैड का वितरण भी किया गया.कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रांची सुरभि सिंह, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रांची सदर, महिला पर्यवेक्षिका रांची सदर, वन स्टॉप सेंटर रांची के केंद्र प्रशासक और जिला समाज कल्याण कार्यालय रांची के कर्मी उपस्थित थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही