Search

 
 
 

सरना प्रतिनिधिमंडल ने सीएम हेमंत को दिया वार्षिक पूजा का निमंत्रण

 
Ranchi: राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, केंद्रीय कमेटी एवं केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को गुमला जिले के डुमरी प्रखंड स्थित सिरसी गांव में 3 फरवरी को आयोजित होने वाले सिरसी-ता-नाले दर्शन यात्रा (वार्षिक पूजा एवं प्रार्थना कार्यक्रम) में शामिल होने का निमंत्रण दिया. इस अवसर पर केंद्रीय सरना समिति ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों से भी अवगत कराया. मुलाकात करने वाले प्रतिनिधियों में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, कोषाध्यक्ष प्रकाश हंस, संरक्षक सचिन कच्छप, मुन्ना उरांव सहित राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज मुंडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छोटेलाल करमाली, राष्ट्रीय महासचिव जलेश्वर उरांव, राष्ट्रीय सचिव करमा उरांव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बिरसा उरांव, राजेश लिंडा, संदीप उरांव, फुलेश्वर उरांव समेत अन्य प्रतिनिधि शामिल थे.

सरना धर्म के संरक्षण पर चर्चा

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के साथ बातचीत के दौरान सरना धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को लेकर अपनी मांगों को रखा. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री इस वार्षिक पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर सरना समाज का मान बढ़ाएंगे. इसे भी पढ़ें – बॉम्बे">https://lagatar.in/bombay-high-court-imposed-a-fine-of-rs-1-lakh-on-ed-said-work-within-the-ambit-of-law/">बॉम्बे

हाईकोर्ट ने ईडी पर लगाया 1 लाख जुर्माना, कहा-कानून के दायरे में काम करें…
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">

style="color: #ff0000;">
https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q


Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">

style="color: #ff0000;">
https://x.com/lagatarIN


google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">

style="color: #ff0000;">
https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3


Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही