Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरना झंडा जलाने का मामला : 8 अप्रैल के रांची बंद को केंद्रीय सरना समिति का समर्थन

Ranchi : सरना झंडा जलाने की घटना के विरोध में 8 अप्रैल को पाहनों द्वारा घोषित रांची बंद का केंद्रीय सरना समिति ने समर्थन किया है. बुधवार को केंद्रीय सरना समिति की बैठक केंद्रीय कार्यालय आरआईटी बिल्डिंग कचहरी परिसर में हुई. अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने बैठक में सरना झंडा को अपमानित कर आदिवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर चर्चा की. कहा कि सरना झंडा को असामाजिक तत्वों द्वारा उखाड़ कर फेंक दिया जा रहा है, तो कहीं जला दिया जा रहा है. लोअर करमटोली, नगड़ी प्रखंड के ग्राम चेटे, ठाकुर गांव और हजारीबाग में ऐसी घटनाएं हुई हैं. सरना झंडा को अपमानित करना आदिवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना है. इससे आदिवासी समाज आक्रोश में है. मौके पर केंद्रीय सरना समिति के संरक्षक भुनेश्वर लोहरा, उपाध्यक्ष प्रमोद एक्का, सचिव विनय उरांव, पंचम तिर्की. अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के उपाध्यक्ष बन्ना मुंडा , विमल कच्छप मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/health-minister-met-the-patient-admitted-in-rims-trauma-center-took-information-about-his-health/">रिम्स

ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीज से मिले स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य की ली जानकारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही