Search

 
 
 

सरना धर्म कोड के लिए राष्ट्रपति से मिलेंगे…, गढ़वा में तीन मासूम डूबे, किन्नर ने संवारी किन्नरों की तकदीर, बन गई नजीर, बिपरजॉय लेगा विकराल रूप समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : सरना धर्म कोड विधेयक झारखंड मंत्रिमंडल और विधानसभा से पारित हो चुका है. यह केंद्र सरकार के पास लंबित पड़ा है. शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य समन्वय समिति के अध्यक्ष शिबू सोरेन के आवास पर हुई समिति की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई. समिति ने मामले पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर मामले को अंजाम तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया. श्रीबंशीधर नगर (नगर ऊंटारी) के नयाखांड स्थित बभनीखांड डैम में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गयी. तीनों बच्चे डैम में नहाने गए थे. घटना शनिवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे की है. मृतकों में गढ़वा थाना क्षेत्र के कुशमाहा निवासी मुन्ना उरांव के पुत्र सोनू उरांव (9 ), जंगीपुर निवासी मुन्ना उरांव का पुत्र अंकज उरांव (7) और जंगीपुर निवासी जवाहर उरांव की 13 वर्षीय पुत्री रूपा कुमारी के नाम शामिल हैं. पहले कुदरत और फिर समाज ने उसे कई जख्म दिए. वह हाईस्कूल में थी तो यौन शोषण का शिकार हो गई. आबरू के खौफ ने उसे स्कूल छोड़ने को मजबूर कर दिया. लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी. आज वह लगभग सवा सौ से भी अधिक किन्नरों की तकदीर बदल चुकी है. यह दास्तान है जमशेदपुर की रहने वाली किन्नर अमरजीत की. चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अगले 24 घंटे में विकराल रूप लेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को इसे लेकर अलर्ट जारी किया. वहीं, झारखंड की राजधानी रांच सहित कुछ इलाकों में शनिवार को झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवाती तूफान अगले 24 घंटों में अपना असर दिखाएगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/1-20.jpg"

alt="" width="1032" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/2-18.jpg"

alt="" width="1027" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/3-12.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/4-11.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/5-10.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/6-9.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/8-7.jpg"

alt="" width="1600" height="1236" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही