Search

सर्वेश्वरी समूह ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा और दवा वितरण शिविर

Ranchi: रविवार को सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची ने राजकीय मध्य विद्यालय (बालक), उमेडंडा चौक, बुढ़मू में एक निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर लगाया. शिविर सुबह 10.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक लगाया गया, जिसमें 514 रोगियों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया. परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु की विधिवत पूजन एवं आरती के उपरांत चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया. साथ ही स्थानीय ग्राम देवी, शिव मंदिर, भगवती मंदिर एवं हनुमान मंदिर में दीप दान कर के साफ-सफाई के लिए झाड़ू भी दिया गया. इसे पढ़ें-10वीं">https://lagatar.in/10th-national-race-walking-competition-14-15-february-6-players-from-jharkhand-are-participating/">10वीं

राष्ट्रीय रेस वॉकिंग प्रतियोगिता 14-15 फरवरी, झारखंड के 6 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
चिकित्सा शिविर में डॉ. एसएन सिन्हा, डॉ. रंजन नारायण, डॉ. शंकर रंजन, डॉ. उत्पल, डॉ. अपूर्वा, डॉ. विनोद कुमार महतो  ने सेवा प्रदान किया साथ ही समूह शाखा द्वारा रोगियों के बीच निःशुल्क दवा वितरण भी किया गया. चिकित्सा शिविर में ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांच की भी व्यवस्था की गई थी. इसके अलावा समूह द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल एवं वस्त्र वितरण भी किया गया. सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची के सदस्यों द्वारा उमेडंडा एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया था, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग चिकित्सा शिविर में सम्मलित होकर लाभान्वित हो सकें. गरीब, दुखी, रोगी, पीड़ित एवं उपेक्षित जनों की सेवा के लिए समर्पित सर्वेश्वरी समूह विश्व की एक अद्वितीय सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था है. सर्वेश्वरी समूह की स्थापना जनसेवा, विश्वशान्ति तथा सर्वधर्म समन्वय की दृष्टि से की गई है. सर्वेश्वरी समूह एक ऐसी धार्मिक संस्था है जिसका प्रधान धर्म है `मानवता की सेवा`. मानवता की सेवा का अर्थ मानव को सेवा देना नहीं है बल्कि उसमे आत्म ज्ञान, आत्म निर्भरता, आत्म संतोष एवं आत्म सुख पैदा करना है. सर्वेश्वरी समूह का प्रधान कार्यालय पड़ाव, वाराणसी में है. समूह के उन्नीस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत अनेक जनसेवा के कार्यक्रम लगातार चलाये जाते हैं. यह निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वित्रण शिविर उन्ही कार्यक्रमों में से एक है. ज्ञात हो कि सर्वेश्वरी समूह द्वारा कुष्ट रोग का आयुर्वेदिक पद्धति से पूर्ण रूप से इलाज किया जाता है. पूरे विश्व मे सर्वाधिक कुष्ट रोगियों का आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा पूर्ण रूप से इलाज करने के लिए समूह का नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस एवं लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है. इसे भी पढ़ें धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-the-meeting-of-bjp-mahila-morcha-the-mantra-given-to-help-voters/">धनबाद

: भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में दिया गया वोटरों को साधने का मंत्र
चिकित्सा शिविर के सफल आयोजन में मती दसमी देवी- मुखिया उमेडंडा ग्राम पंचायत, सत्यनारायण पहान- बुढ़मू प्रखंड प्रमुख,  रामजीत गंझू - सदस्य जिला परिषद बुढ़मू - पश्चिम,  मनोज बाजपेयी - सदस्य जिला परिषद बुढ़मू- पूर्वी, सुदामा नायक - समाजसेवी, सुदीप कुमार - प्रधानाध्यापक: राजकीय मध्य विद्यालय (बालक),  रत्न प्रकाश सिंह,  मोहन जयसवाल इत्यादि का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ. सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची के ओर से शाखा मंत्री- राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में  शैलेन्द्र नारायण सिंह,  धर्मेन्द्र सिंह,  उमा शंकर नन्द,  उदय पाण्डेय,  गंगाधर नाथ शाहदेव,  अभिजीत रौनियार,  श्रवण शर्मा,  प्रशान्त सिन्हा,  आशुतोष कुमार,  प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव,  गिरेन्द्र नाथ शाहदेव,  सौरभ राज,  सागर सिंह,  राज सहाय,  दक्ष कुमार,  जय शंकर,  राजीव कुमार,  बलदेव कुमार,  गजेन्द्र कुमार,  ऋषभ सिंह,  समर प्रताप सिंह इत्यदि शामिल हुए. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp