Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरिया : भाकपा माले कार्यकर्ताओं की पहल पर जरूरतमंद परिवार को मिला राशन

Sarya (Giridih) : भाकपा माले सरिया प्रखंड कमेटी के कार्यकर्ताओं की पहल पर झरहा गांव में एक बुजुर्ग जरूरतमंद परिवार को चावल उपलब्ध कराया गया. सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पता चला कि इस परिवार का नाम डीलर की मिली भगत से राशन कार्ड से हटा दिया गया है. कार्यकर्ताओ ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अनूप कुमार सिन्हा को मामले से अवगत करवाया. इसके बाद पदाधिकारी ने डीलर भुवनेश्वर पासवान ने चावल महैया करने का निर्देश दिया. पदाधिकारी के निर्देश पर बुजुर्ग परिवार को एक बोरा चावल उपलब्ध कराया गया. पार्टी कार्यकर्ता झरहा गांव के अन्य ग्रामीणों की समस्याओं से भी अवगत हुए. कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि समस्याओं से विधायक विनोद कुमार सिंह को अवगत कराया जाएगा. मौके पर भाकपा माले कार्यकर्ता जिम्मी चौरसिया, विशाल गंभीर, अविनाश सिंह समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=611668&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : महुआ चुनने गई महिला की सड़क हादसे में मौत, देवरानी गंभीर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही