Jamshedpur : मानगो पेयजल परियोजना और कानून व्यवस्था को लेकर आयोजित धरना में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा कि अगर आला अफसर आदेश कर रहे हैं और नीचे वाले उसे मान नहीं रहे हैं, तो इसका मतलब यह हुआ कि मानगो पेयजल परियोजना के खिलाफ साजिश चल रही है. कुछ लोग हैं जो नहीं चाहते कि मानगो पेयजल परियोजना सफल हो. सरयू राय ने सवाल उठाया कि यह कैसे संभव है कि सीनियर अफसर आदेश करें और उनकी बात जमीन पर न उतरे? आखिर वो कौन लोग हैं जो बड़े अफसरों के आदेश को जमीन पर उतरने नहीं दे रहे? ऐसे लोगों की जांच होनी चाहिए और उन्हें कड़ी सजा देनी चाहिए. जमशेदपुर की कानून व्यवस्था के सवाल पर सरयू राय ने कहा कि जमशेदपुर में पुलिस को अपना इकबाल बुलंद करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी में हम लोगों ने इतना काम किया, जितना 25 वर्षों में भी नहीं हुआ था.
सरयू राय ने कहा
-
मानगो पेयजल परियोजना और कानून व्यवस्था को लेकर आयोजित धरना में जबरदस्त भीड़.
-
बोले सरयूःजमशेदपुर पुलिस को अपना इकबाल बुलंद करने की जरूरत.
-
125 करोड़ के मानगो पेयजल परियोजना को विफल करने की साजिश.
-
मानगो के 75 फीसद घरों में नहीं आ रहा है पानी.
-
मानगो में अपनी मर्जी से पानी रोका और छोड़ा जा रहा है.
-
नीचे के लोग ऊपर के अफसरों की बातों को सुनते ही नहीं.
Leave a Comment