Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरयू राय ने आकाश को जमशेदपुर पूर्वी का बनाया विधायक व्यवसायी प्रतिनिधि

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए जमशेदपुर भाजमो महानगर के प्रवक्ता आकाश शाह को व्यवसायी मामलों का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है. राय ने बुधवार को महालया के अवसर पर  विधानसभा कार्यालय से एक पत्र जारी कर विधिवत इसकी घोषणा की है. आकाश शाह ने इस मनोयन के लिए राय का आभार प्रकट किया. आकाश शाह ने बताया कि जमशेदपुर पूर्वी के विभिन्न बाजारों साकची, गोलमुरी, बारीडीह, बिरसानगर, टेल्को आदि का विकास कई वर्षों से नहीं हुआ है और व्यापारी पुरानी व्यवस्था में ही व्यापार करने के लिए विवश हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-woman-dies-suspiciously-in-manjhi-tola-husband-returns-the-next-day-after-neighbours-information/">आदित्यपुर:

मांझी टोला में महिला की संदिग्ध मौत, पड़ोसी की सूचना के बाद अगले दिन पति लौटा तब उतारा गया शव
हमारी प्राथमिकता रहेगी कि सभी बाजारों में व्याप्त समस्याओं का जल्द निराकरण हो और बाजार के आधारभूत संरचना को दुरुसत करने और मार्केट एरिया को विकसित करने के लिए रोड मैप तैयार किया जाएगा. शहर के सभी प्रबुद्ध व्यापारियों से मिलकर उनका सुझाव प्राप्त किया जाएगा. व्यापारियों का ट्रेड लाइसेंस बनवाने, रिनुअल कराने, जीएसटी से संबंधित संशोधन और अन्य जानकारियों के लिए व्यापारिक संगठनों और प्रोफेशनल्स के सहयोग से समय-समय पर कैंप और हेल्प डेस्क लगवाया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही