Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरयू राय ने राष्ट्रपति से मिलकर जमशेदपुर को नगर निकाय बनाने का किया आग्रह

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : पूर्वी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविद से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान सरयू राय ने भारत के संविधान के 74वें संशोधन के प्रावधान के अनुरूप जमशेदपुर में अब तक नगरपालिका गठन नहीं हो पाने की राष्ट्रपति को जानकारी दी और साथ ही उनसे नागरिकों के विधिसम्मत अधिकार को संरक्षण देने की गुजारिश करते हुए इस संबंध में आवश्यक निर्देश देने की अपील की.

वर्तमान में कार्यरत जेएनएसी संवधिान सम्मत नहीं

सरयू राय ने राष्ट्रपति को सौंपे आवेदन पत्र में कहा है कि मैं कई वर्षों से झारखंड सरकार की ओर से जमशेदपुर में विधि सम्मत नगर निकाय का गठन करने के लिए प्रयासरत हूं. विधानसभा से इस संबंध में एक अधिनियम भी पारित हुआ था, लेकिन यह निर्णय लागू नहीं हो सका. नतीजा है कि 1973 में संविधान संशोधन में वृहत्तर शहरी क्षेत्रों के लिए नगर निगम या औद्योगिक शहर गठित करने का प्रावधान होते हुए भी अब तक यहां इसका गठन नहीं हो सका है. यहां अभी तक जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ही कार्यरत है, जो संविधान सम्मत नहीं है. जमशेदपुर एक वृहतर शहरी क्षेत्र है. मैंने वर्ष 2005 के बाद से अनेक बार राज्य सरकार, केंद्र सरकार और राज्य में सक्षम प्राधिकारों के समक्ष यह विषय उठा चुका हूं, लेकिन अभी तक इसका हल नहीं निकला है. उन्होंने राष्ट्रपति को दिए आवेदन में कहा कि आप संविधान और संविधान प्रदत्त नागरिक अधिकारों के सर्वोच्च संरक्षक हैं, अतरु जमशेदपुर के नागरिकों को नगर निकाय गठन का संविधान प्रदत्त अधिकार दिलाने और जमशेदपुर में एक संविधान सम्मत नगर निकाय गठन का मार्ग प्रशस्त करने का आपसे अनुरोध है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही