Search

 
 
 

सरयू राय ने की ईडी से मांग, पत्थर व्यवसायी कृष्णा साहा और डीएमओ किस्कु के पासपोर्ट की करें जांच

 
Ranchi : पूर्व मंत्री एवं विधायक सरयू राय (Saryu Roy) ने ईडी (ED)  से मांग की है कि ईडी बरहरवा के पत्थर व्यवसायी कृष्णा साहा और साहिबगंज के तत्कालीन डीएमओ किस्कु के पासपोर्ट(Passport ) की जांच करें. उन्होंने ट्वीट(tweet) करके कहा कि ईडी जांच करके यह पता करे कि ये दोनों कितनी बार विदेश गये हैं. कृष्णा साहा ने 4 साल से कितने स्थानों पर कितने कंबल किस-किस से बंटवाते हैं और कहां-कहां भेजते हैं. कबसे और कितना मनी लाउंड्रिंग ये लोग कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें - धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-document-verification-of-successful-students-in-phd-entrance-examination-from-july-15-to-21/">धनबाद:

पीएचडी प्रवेश परीक्षा में सफल विद्यार्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 15 से 21 जुलाई तक

शुक्रवार को ईडी की टीम साहेबगंज में छापेमारी की थी.

बता दें कि ईडी की टीम शुक्रवार को साहेबगंज में छापेमारी की थी. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ छापेमारी की है. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई करते हुए ईडी ने अबतक 5.32 करोड़ रुपये जब्त किये हैं. वहीं शनिवार को ED की टीम ने पंकज मिश्रा समेत 15 लोगों को समन भेजा है और पूछताछ के लिए बुलाया है. ईडी ने सभी 15 लोगों के घर के बाहर नोटिस चिपकाया है.शुक्रवार को ईडी ने पंकज मिश्रा को उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग से हिरासत में लिया था. जिसके बाद उनसे पूछताछ की गई थी. जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया था.
इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/omicron-variant-of-corona-in-jharkhand-is-increasing-the-speed-of-infection-confirmation-of-genome-sequencing-investigation/">झारखंड

में कोरोना का ओमीक्रोन वैरिएंट बढ़ा रहा है संक्रमण की रफ्तार, जीनोम सीक्वेंसिंग जांच में पुष्टी

इन जगहों पर हुई थी रेड

ईडी ने बीते शुक्रवार को हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा का आवास, कार्यालय, पत्थर कारोबारी बेदू खुडानिया, गंगा नदी पर जहाज संचालक दाहू यादव के शोभनपुर भट्ठा, बंगाली टोला के व्हाइट हाउस, छोटू यादव के जयप्रकाश नगर, कन्हैया खुडानिया के चौक बाजार, भरतिया कॉलोनी, साहिबगंज के जेवर कारोबारी संजय दीवान के चौक बाजार, टिंकल भगत, पतरू सिंह, राजीव कुमार, राजू भगत के मिर्जा चौकी, भगवान भगत, भावेश भगत, कृष्णा साह, सुब्रतो पाल के बरहड़वा, सोनू सिंह के राजमहल और निमाय सील के बरहेट स्थित आवास पर छापेमारी की थी.
इसे भी पढ़ें - 12">https://lagatar.in/payal-rohatgi-and-sangram-singh-married-each-other-the-couple-stunned-in-red-white-dress/">12

साल रिलेशनशिप में रहने के बाद एक-दूजे के हुए पायल-संग्राम, रेड-व्हाइट ड्रेस में छा गये कपल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही