Search

सरयू राय को मिला जवाब, कहा - खाद्य आपूर्ति मंत्री के बड़बोलेपन की खुली पोल

Ranchi: जेसीबी लेकर राज्य खाद्य निगम के गोदामों का निरीक्षण करने वाले खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता के बड़बोलापन की पोल गुरुवार को विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान खुल गई. विधानसभा में विधायक सरयू राय का अल्पसूचित प्रश्न का खाद्य आपूर्ति विभाग के जवाब के लिए सूचीबद्ध था. विभाग ने बताया है कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अनाज को गोदामों तक पहुंचाने का दायित्व झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड झारखंड का है, सरकार का नहीं. इसी प्रकार धोती-लुंगी-साड़ी, नमक-चीनी आदि के बारे में भी विभाग ने सही स्थिति बता दिया है. इसे भी पढ़ें -रामगढ़:">https://lagatar.in/hemant-government-wants-to-suppress-the-voice-of-the-public/">रामगढ़:

हेमंत सरकार जनता की आवाज दबाना चाहती है : प्रवीण मेहता

खाद्य निगम से मांगी है जानकारी

विभाग ने राय के प्रश्नोत्तर की कंडिका-3 में बताया कि निगम के गोदामों तथा राशन डीलरों के पास अनाज एवं अन्य सामग्रियों की मात्रा दिसंबर-2014, दिसंबर-2019 और जून-2024 तक कितनी है, इसकी जानकारी विभाग को नहीं है. विधायक सरयू राय का प्रश्न विभाग में प्राप्त होने के बाद निगम के पत्रांक 2023, दिनांक 29.07.2024 और खाद्य एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय, झारखंड के पत्रांक-899, दिनांक 29.07.24 द्वारा ये जानकारियां खाद्य निगम और जिला आपूर्ति पदाधिकारियों से मांगी गई हैं.

विभाग ने मंत्री को बयानों और टिप्पणियों को किया नजरअंदाज

जेसीबी से खोदकर कडरू गोदाम के पास जमीन में गाड़े दिये गए सड़े अनाज को निकालने के बारे में विभाग ने अपने मंत्री के वक्तव्यों एवं टिप्पणियों को नजरअंदाज कर दिया है और ज्ञापांक-1802, दिनांक 29.07.2024 द्वारा एक जांच दल का गठन किया है. इसे भी पढ़ें -कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-social-media-department-launched-paanch-ka-dum-campaign/">कांग्रेस

सोशल मीडिया विभाग ने लॉन्च किया पांच का दम कैंपेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//